48MP कैमरा, 6GB तक RAM और Android 11 वाले Redmi Note 10 पर बंपर ऑफर, Amazon Sale में मिल रहा Discount और Jio Offer
48MP CAMERA UP TO 6GB RAM AND ANDROID 11 FEATURED XIAOMI REDMI NOTE 10 ON AMAZON SALE WITH DISCOUNT AND JIO OFFER: XIAOMI के दमदार स्मार्टफोन REDMI NOTE 10 को आप AMAZON से DISCOUNT से खरीद सकते हैं। फोन JIO OFFER के साथ आता है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक का स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन 5000MAH की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Image credit: Abhishek Mishra
Redmi Note 10 Display
Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 6.43-inch का full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1100nits की ब्राइटनेस और 1,080×2,400 pixels का रेजलूशन मिलता है।
Redmi Note 10 Specifications
स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 678 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 4GB और 6GB RAM का विकल्प मिलता है। स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड MIUI 12 के साथ आता है। डिवाइस का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है।
Redmi Note 10 Camera
फोन में 48MP के मेन लेंस वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 8-megapixel का ultra-wide-angle, 2-megapixel का macro लेंस और 2-megapixel का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
Redmi Note 10 Battery
Redmi Note 10 में 128GB तक का स्टोरेज मिलता है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक होल के साथ आता है।
,Redmi Note 10 Price
Redmi Note 10 स्मार्टफोन की कीमत हाल में बढ़ी है। फोन का बेस वेरिएंट 12,499 रुपये में आता है, जो 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में आता है। फोन पर 1500 रुपये का Discount Kotak Credit EMI और डेबिट कार्ड EMI पर मिल रहा है। इसके साथ ही फोन पर Jio Offer भी मिल रहा है।
Comments