Apple WWDC 2021: IOS 15 से और अधिक स्मार्ट हो जाएगा IPhone, इन नए फीचर्स का हुआ ऐलानApple WWDC 2021:
Apple WWDC 2021: IOS 15 से और अधिक स्मार्ट हो जाएगा IPhone, इन नए फीचर्स का हुआ ऐलान Apple WWDC 2021: Apple ने iOS 15, iPadOS 15, watchOS 8 और macOS Monterey को WWDC 2021 में पेश किया। (फोटोः यूट्यूब, एप्पल स्क्रीनशॉट ) Apple WWDC 2021: ऐप्पल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें iOS 15 से पर्दा उठाया है, जिससे faceTime, Messages, Photos, Maps और notifications में नए फीचर प्राप्त होंगे। Apple WWDC 2021: ऐप्पल ने आज वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। इस दौरान कंपनी ने नेक्स्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म iOS 15 से पर्दा उठाया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग चीफ Craig Federighi ने ऐलान किया कि आने वाले नए ओएस के तहत faceTime, Messages, Photos, Maps और notifications में नए फीचर प्राप्त होंगे। आइये जानते हैं Apple WWDC की बड़ी घोषणाएं। iOS 15 आईफोन के लिए लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम से पर्दा उठा दिया गया है, जिसका नाम आईओएस 15 है। नए आईओएस अपडेट के तहत FaceTime को बेहतर किया गया है। फेसटाइम एपल का वीडियो और ऑडियो चैटिंग प्लेटफॉर्म है और नए अपडेट के तहत फेसटाइम को Spati...