Skip to main content

Apple WWDC 2021: IOS 15 से और अधिक स्मार्ट हो जाएगा IPhone, इन नए फीचर्स का हुआ ऐलानApple WWDC 2021:

Apple WWDC 2021: IOS 15 से और अधिक स्मार्ट हो जाएगा IPhone, इन नए फीचर्स का हुआ ऐलान


Apple WWDC 2021: Apple ने iOS 15, iPadOS 15, watchOS 8 और macOS Monterey को WWDC 2021 में पेश किया। (फोटोः यूट्यूब, एप्पल स्क्रीनशॉट )


Apple WWDC 2021: ऐप्पल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें iOS 15 से पर्दा उठाया है, जिससे faceTime, Messages, Photos, Maps और notifications में नए फीचर प्राप्त होंगे।

Apple WWDC 2021: ऐप्पल ने आज वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। इस दौरान कंपनी ने नेक्स्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म iOS 15 से पर्दा उठाया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग चीफ Craig Federighi ने ऐलान किया कि आने वाले नए ओएस के तहत faceTime, Messages, Photos, Maps और notifications में नए फीचर प्राप्त होंगे। आइये जानते हैं Apple WWDC की बड़ी घोषणाएं।

iOS 15

आईफोन के लिए लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम से पर्दा उठा दिया गया है, जिसका नाम आईओएस 15 है। नए आईओएस अपडेट के तहत FaceTime को बेहतर किया गया है। फेसटाइम एपल का वीडियो और ऑडियो चैटिंग प्लेटफॉर्म है और नए अपडेट के तहत फेसटाइम को Spatial Audio, portrait mode से blur backgrounds जैसे फीचर्स प्राप्त होंगे। जल्द ही वेब ब्राउजर के विंडो और एंड्रॉयड यूजर्स भी फेस टाइम का इस्तेमाल कर पाएंगे। iMessage को भी रिडिजाइन किया गया है। 

iOS 15 में notifications बेस्ड एक्टिविटी को भी रिडिजाइन किया है। नोटिफिकेशन को लॉक स्क्रीन के दौरान ब्रांड न्यू डिजाइन प्राप्त होगा। साथ ही डू नॉट डिस्टर्ब की जगह यूजर्स अपने नोटिफिकेशन को कस्टमाइज कर सकेंगे, जैसे ड्राइविंग, वर्किंग और रात के दौरान अलग प्रकार से नोटिफिकेशन प्राप्त होंगे।

iPadOS 15

आईपैड के लिए भी नया ओएस पेश किया गया है, जो ढेरों नए फीचर्स के साथ आता है। इसका नाम आईपैडओएस 15 हैं। नए ओएस के तहत आईपैड यूजर्स आईपैड के ऐप्स को widgets की मदद से स्क्रीन पर लगा सकते हैं। Apple ने न्यू मल्टी टास्किंग इंटरफेस को भी पेश किया है, जिसकी मदद से एक स्क्रीन पर एक साथ दो ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकता है।


iCloud+

Apple ने अपने डिवाइस में प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए नया नया फीचर शामिल किया है। यह फीचर मेल पर भी काम करेगा, जो आईपी एड्रेस और लोकेशन को छिपाने में मदद करेगा। साथ ही कंपनी ने सेटिंग के अंदर एप ट्रैकर रिपोर्ट सेक्शन को शामिल किया है, जो यूजर्स को बीते सात दिन की रिपोर्ट देगा।

watchOS 8

Apple ने वॉचओएस 8 को जारी किया है, जिससे एप्पल वॉच को नए वॉच फेस प्राप्त होंगे। नए ओएस की मदद से यूजर्स वॉट की मदद से टेक्स्ट टाइप कर सकेंगे और उसे भेज सकेंगे। नए ओएस की मदद से नींद के दौरान भी respiratory rate को रिकॉर्ड करेगा, उसका अध्ययन करके आपको जानकारी देगा।

macOS Monterey


Apple ने मैकओस का नए वर्जन की घोषणा की है, जिसका नाम Monterey है। यह नाम कैलिफोर्निया के एक स्थान का नाम है। इसमें एक यूनिवर्सल कंट्रोल नाम का फीचर दिया है, जो एक ही माउस और कीबोर्ड को मैक या आईपैड पर इस्तेमाल कर सकेंगे।



Tag: 
#APPLE #IOS 15 
#TECHnews
#Tech

Comments

Popular posts from this blog

"वोटों की गिनती बंद हो जाएगी": हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को किनारे कर दिया

"वोटों की गिनती बंद हो जाएगी": हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को किनारे कर दिया मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को बताया, "आपकी संस्था COVID-19 की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार है।" चेन्नई: चुनाव आयोग कोविद की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार है और संभवतः उसे हत्या के लिए बुक किया जाना चाहिए, मद्रास उच्च न्यायालय ने उग्र वायरस के मामलों के बीच जारी रहे पांच राज्य चुनावों के लिए भीड़ अभियान की अभी तक की तीखी आलोचना की। । अदालत ने रविवार को वोटों की गिनती को रोकने की धमकी दी है यदि "खाका" नहीं है। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग इस आदेश को देखने के बाद प्रतिक्रिया देगा। मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को बताया, "आपकी संस्था COVID-19 की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार है। आपके अधिकारियों पर हत्या के आरोपों को दर्ज किया जाना चाहिए।" हाईकोर्ट ने कहा कि निकाय चुनाव अदालत के आदेशों के बावजूद कोविद के सुरक्षा नियमों को लागू करने में नाकाम रहे जैसे मास्क, सैनिटाइजर और अभियान के दौरान गड़बड़ी। "जब आप चुनावी रैलियों का आयोजन करते थे, तब आप दूसरे ग्रह...

5 बड़ी रसोई की गई समस्याएं एक्सपर्ट के ज़रिए दूर की गई

हमने कुछ सामान्य रसोई परेशानियों को हल करने के तरीके के उत्तर और सुझाव प्राप्त करने के लिए ऐक्सपर्ट से बात की चूंकि हम अपनी रसोई में बहुत समय बिताते हैं, इसलिए इसमें काम करने के लिए एक आरामदायक स्थान होना चाहिए, और तनाव-मुक्त खाना पकाना भी सुनिश्चित करना चाहिए।  हालाँकि, अगर आपकी रसोई में पानी की कमी महसूस होती है और बहुत सारी अव्यवस्था हो जाती है, तो जगह को दोबारा से बनाना और फिर से सही करने करने का समय आ गया है।  विशेषज्ञ रसोई के परेशानी वाले जगहों की पहचान करते हैं और इसे शांत और शांतिपूर्ण स्थान बनाने के लिए समाधान देते हैं। समस्या 1: कुदरती रोशनी का न होना  “अगर रसोई में कोई कुदरती रोशनी नहीं है, तो ambient lighting रोशनी और रोशनी के काम का एक आसान तरीका  है।  सभी डाउनलाइट्स को ओवरहेड लाइट को अलमारियाँ की ओर लगाया  जाना चाहिए ताकि काउंटरटॉप्स भी अच्छी तरह से जलाया जा सके।  चूंकि एक एकसाथ रोशनी स्थिरता बहुत अधिक परछाई बनाता है, इसलिए एक ओवरलैपिंग प्रभाव बनाने के लिए कई रोशनी स्रोतों को शामिल किया जाना चाहिए, जो कि रसोई में अंधेरे...

'भारत की सभी यात्रा से बचें': U.S. नागरिकों को COVID-19 की वृद्धि के बीच बताता है

'भारत की सभी यात्रा से बचें': U.S. नागरिकों को COVID-19 की वृद्धि के बीच बताता है भारत में COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय ने अपने नागरिकों को भारत की सभी यात्रा से बचने के लिए कहा है। एक लेवल 4 की एडवाइजरी जारी करते हुए, जो सबसे ज्यादा उपलब्ध है, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा: "भारत में मौजूदा स्थिति के कारण, यहां तक ​​कि पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को COVID-19 वेरिएंट प्राप्त करने और फैलाने का जोखिम हो सकता है और भारत की सभी यात्रा से बचना चाहिए। ” सीडीसी ने सिफारिश की कि यात्रा अपरिहार्य होने पर यात्री को यात्रा से पहले पूरी तरह से टीका लगाया जाए। उन्होंने कहा, "सभी यात्रियों को मास्क पहनना चाहिए, दूसरों से 6 फीट दूर रहना चाहिए, भीड़ से बचना चाहिए और हाथ धोना चाहिए।" इससे पहले, यू.एस. विदेश विभाग ने पहले ही लगभग 200 देशों में से 34 को "लेवल 4: डू नॉट ट्रैवल" के रूप में सूचीबद्ध किया है, जिसमें चाड, कोसोवो, केन्या, ब्राजील, अर्जेंटीना, हैती, मोजाम्बिक, रूस और तंजानिया...