PUB G को छोड़कर लोग इस गेम के पीछे पड़ गए और अरबो की कमाई कर चुका है अब तक
The news | 21 FEB 2021 |
दुनिया भर में मशहूर गेम PUB G की दीवानगी लोगो मे जबरजस्त थी मगर हाल ही में pubg को पीछे करते हुए इस गेम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए एनालिटिक्स फर्म सेंसर टावर (Sensor Tower) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मोबाइल गेम का रिकॉर्ड बनाने वाले गेम का नाम PUBG से हटकर और कोई बन गया है जानते है इसके बारे में के ये कोनसा गेम है जो इतना ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है इस कमाई का अनुमान apple ऐप्प स्टोर और android play store से निकाला गया है ।
किस मोबाइल गेम ने की सबसे ज्यादा कमाई
सेंसर टावर की खबर के अनुसार अगर माना जाए तो सबसे अधिक कमाई करने वाला गेम चीन की मल्टीनेशनल कंपनी tencent का जेम हॉनर ऑफ किंग्स (Honor of Kings)
दुनिया का सबसे अधिक कमाई करने वाला गेम बन गया है जिसने अब तक दुनिया मे सबसे अधिक कमाई की इस गेम के प्लेयर्स ने जनवरी में 267.3 मिलियन डॉलर की हिंदुस्तान की लगभग ( 1,938 करोड़ रूपये) के बराबर की अगर पिछले साल जनवरी की कमाई की बात करे तो उसके मुकाबले में 20% अधिक कमाई की है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गेम की कमाई का 97% का हिस्सा सिर्फ चीन से आया है ।
हॉनर ऑफ किंग्स (HONOR OF KINGS में क्या खाश बात है ।
हॉनर ऑफ किंग्स एक मशहूर मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बेटल एरिना (MOBA) गेम है । जिसे tesent गेम्स की सब्सिडियरी Timi Studios ने बनाया है जिसे कॉम्प्यूटर पर खेला जा सकता है DOTA 2 और League of Legends की तरह गेम है यह गेम दोनो ऑपरेटिंग सिस्टम ois और एंड्रॉइड के लिए स्टोर पर उपलब्ध है यह एक्शन गेम है इस गेम में अपने दुश्मनों को मारना होता है और इसके लिए गोल्ड मिलता है और इस गोल्ड से आप अपने प्लेयर्स को और ज्यादा पावर फुल बना सकते है जो दुश्मन को मारने के लिए और शक्तिशाली हो जायेगे ।
और बाकी गेम जो इस लिस्ट में शामिल है
अगर pubg मोबाइल की बात करे तो यह इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर शामिल है PUBG गेम भी TECENT गेम का ही हिस्सा है इस गेम ने इस साल 259 मिलियन डॉलर की कमाई की इंडियन रुपये में (1,878 करोड़ रुपये ) तीसरे नम्बर पर Fate/Grand Order रहा और चौथे नम्बर पर Genshin impact रहा और बात करे पाचबे नम्बर की तो इसमें Roblox रहा । इसके अलावा Pokemon Go और Coin Master जैसे गेम्स भी टॉप 7 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
Comments