Skip to main content

यूपी में दो दिन के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, कल और परसों भी साप्ताहिक बंदी

The news team , आगरा
Last Modified: Mon, May 03 2021. 11:32 AM IST

आगरा में दो दिन और भड़ा लॉक डाउन 

यूपी में कोरोना के लगातार बढ़ रहे  केस को देखते हुए लॉकडाउन दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। चार और पांच मई को भी यूपी के सभी बाजार बंद रहेंगे लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि अभी शनिवार से सोमवार तक बंदी का आदेश था। अब मंगलवार और बुधवार को भी लॉकडाउन रहेगा। गुरुवार सुबह सात बजे लॉकडाउन हटेगा। 

यूपी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना केस: 

कोरोना केस को लेकर यूपी में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो कभी पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीच-बीच में कोरोना केसों में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को पिछले दो दिनों के मुकाबले कोरोना केस में मामूली राहत देखने को मिली है। 24 घंटे में प्रदेश के अंदर 30,983 नये मरीज पाए गये। वहीं 290 संक्रमितों की मौत हुई है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 290 संक्रमितों की मौत हो गई और अब तक कुल 13,162 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 30,983 नए मरीज पाए जाने के बाद अब तक कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है।
उन्होंने बताया कि यूपी में मिले 30,983 संक्रमितों की तुलना में पिछले 24 घंटे में 36,650 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10,04,447 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इलाज कराने वालें मरीजों की संख्या कम हुई है और इस समय कुल 2,95,752 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को प्रदेश में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 3,01,833 थी।

Comments

Popular posts from this blog

"वोटों की गिनती बंद हो जाएगी": हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को किनारे कर दिया

"वोटों की गिनती बंद हो जाएगी": हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को किनारे कर दिया मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को बताया, "आपकी संस्था COVID-19 की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार है।" चेन्नई: चुनाव आयोग कोविद की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार है और संभवतः उसे हत्या के लिए बुक किया जाना चाहिए, मद्रास उच्च न्यायालय ने उग्र वायरस के मामलों के बीच जारी रहे पांच राज्य चुनावों के लिए भीड़ अभियान की अभी तक की तीखी आलोचना की। । अदालत ने रविवार को वोटों की गिनती को रोकने की धमकी दी है यदि "खाका" नहीं है। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग इस आदेश को देखने के बाद प्रतिक्रिया देगा। मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को बताया, "आपकी संस्था COVID-19 की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार है। आपके अधिकारियों पर हत्या के आरोपों को दर्ज किया जाना चाहिए।" हाईकोर्ट ने कहा कि निकाय चुनाव अदालत के आदेशों के बावजूद कोविद के सुरक्षा नियमों को लागू करने में नाकाम रहे जैसे मास्क, सैनिटाइजर और अभियान के दौरान गड़बड़ी। "जब आप चुनावी रैलियों का आयोजन करते थे, तब आप दूसरे ग्रह...

5 बड़ी रसोई की गई समस्याएं एक्सपर्ट के ज़रिए दूर की गई

हमने कुछ सामान्य रसोई परेशानियों को हल करने के तरीके के उत्तर और सुझाव प्राप्त करने के लिए ऐक्सपर्ट से बात की चूंकि हम अपनी रसोई में बहुत समय बिताते हैं, इसलिए इसमें काम करने के लिए एक आरामदायक स्थान होना चाहिए, और तनाव-मुक्त खाना पकाना भी सुनिश्चित करना चाहिए।  हालाँकि, अगर आपकी रसोई में पानी की कमी महसूस होती है और बहुत सारी अव्यवस्था हो जाती है, तो जगह को दोबारा से बनाना और फिर से सही करने करने का समय आ गया है।  विशेषज्ञ रसोई के परेशानी वाले जगहों की पहचान करते हैं और इसे शांत और शांतिपूर्ण स्थान बनाने के लिए समाधान देते हैं। समस्या 1: कुदरती रोशनी का न होना  “अगर रसोई में कोई कुदरती रोशनी नहीं है, तो ambient lighting रोशनी और रोशनी के काम का एक आसान तरीका  है।  सभी डाउनलाइट्स को ओवरहेड लाइट को अलमारियाँ की ओर लगाया  जाना चाहिए ताकि काउंटरटॉप्स भी अच्छी तरह से जलाया जा सके।  चूंकि एक एकसाथ रोशनी स्थिरता बहुत अधिक परछाई बनाता है, इसलिए एक ओवरलैपिंग प्रभाव बनाने के लिए कई रोशनी स्रोतों को शामिल किया जाना चाहिए, जो कि रसोई में अंधेरे...

'भारत की सभी यात्रा से बचें': U.S. नागरिकों को COVID-19 की वृद्धि के बीच बताता है

'भारत की सभी यात्रा से बचें': U.S. नागरिकों को COVID-19 की वृद्धि के बीच बताता है भारत में COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय ने अपने नागरिकों को भारत की सभी यात्रा से बचने के लिए कहा है। एक लेवल 4 की एडवाइजरी जारी करते हुए, जो सबसे ज्यादा उपलब्ध है, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा: "भारत में मौजूदा स्थिति के कारण, यहां तक ​​कि पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को COVID-19 वेरिएंट प्राप्त करने और फैलाने का जोखिम हो सकता है और भारत की सभी यात्रा से बचना चाहिए। ” सीडीसी ने सिफारिश की कि यात्रा अपरिहार्य होने पर यात्री को यात्रा से पहले पूरी तरह से टीका लगाया जाए। उन्होंने कहा, "सभी यात्रियों को मास्क पहनना चाहिए, दूसरों से 6 फीट दूर रहना चाहिए, भीड़ से बचना चाहिए और हाथ धोना चाहिए।" इससे पहले, यू.एस. विदेश विभाग ने पहले ही लगभग 200 देशों में से 34 को "लेवल 4: डू नॉट ट्रैवल" के रूप में सूचीबद्ध किया है, जिसमें चाड, कोसोवो, केन्या, ब्राजील, अर्जेंटीना, हैती, मोजाम्बिक, रूस और तंजानिया...